लखीमपुरखीरी, जून 29 -- सीएचसी क्षेत्र के पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। रविवार को सीएचसी में अभियान का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। उन्होंने अभिभावकों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो खुराक से वंचित न रखने की अपील की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह ने भी पोलियो उन्मूलन के लिए सौ फीसदी बच्चों को दवा पिलाना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएंगी। उधर, बेलरायां पीएचसी पर भी इंचार्ज डॉ. दिवाकर गिरि की देखरेख में पोलियो ड्राप पिलाया गया। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ सैकड़ों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान सीएचसी एवं पी...