पटना, मई 8 -- पटना नगर निगम और सदगुरू द्वारा स्थापित ईशा फाउंडेशन की इकाई ईशा आउटरीच के बीच बांस घाट शवदाह गृह के संचालन व रखरखाव के लिए सहमति बनी। शुक्रवार को नगर आयुक्त यशपाल मीणा की उपस्थिति में नगर निगम की ओर से नगर अभियंता बिंदु रजक व ईशा आउटरीच की ओर से युवराजन ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए और दोनों पक्षों के बीच दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। पांच साल तक ईशा आउटरीच बांस घाट शवदाह गृह का संचालन करेगा। ईशा आउटरीच द्वारा पांच वर्षों तक श्मशान के दैनिक संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 3,500 से 5,000 तक का शुल्क प्रस्तावित है। जिसे समय-समय पर आपसी सहमति से संशोधित किया जा सकेगा। लकड़ी आधारित दाह संस्कार के लिए लकड़ी का खर्च मृतक के परिजनों द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि पर्यावरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.