मैनपुरी, जून 13 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा युवक पांच साल से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने किशोरी के अश्लील वीडियो बना लिए। दबाव बनाकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गर्भपात करा दिया। पीड़ित पिता ने युवती की शादी कर दी। शादी के बाद मायके आयी तो युवक ने फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पिता ने जब आरोपी के पिता से शिकायत की तो उसे ही गांव से बाहर निकलने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट से शिकायत की। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोर्ट में शिकायत दी। बताया कि गांव निवासी रिंकू सिंह उर्फ करुणेश कुमार चार बच्चों का पिता है। यह भी पढ़ें- औरैया में...