पांच साल के रोडमैप से बीसीसीएल की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : सीएमडी
धनबाद, अगस्त 8 -- बीसीसीएल की 55वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) कोयला भवन मुख्यालय में शुक्रवार को सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। लिस्टिंग के बाद यह पहली आमसभा थी। मौके पर सीएमडी ने शेयरधारकों को आश्वस्त किया कि बीसीसीएल पांच साल के रोडमैप तैयार कर काम कर रही है। कंपनी बेहतर मुनाफे में होगी और इसका बंपर लाभ शेयरधारकों को भी मिलेगा। मालूम हो कि बीसीसीएल चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घाटे में है। संकेत दिया गया कि पूरी संभावना है कि दूसरी तिमाही में घाटे से कंपनी बाहर निकल जाएगी। सीएमडी ने कहा कि धनबाद और बीसीसीएल एक-दूसरे के पूरक हैं। बीसीसीएल धनबाद की आर्थिक पहचान है और धनबाद है तो बीसीसीएल का वजूद है। लगभग 15 लाख लोगों की आजीविका प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से बीसीसीएल से जुड़ी हुई है।
पाँच वर्ष का रोडमैप सीएमडी ने अगले पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.