नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 5 साल के गुनवीर सिंह को 14 बाणियां कंठ करने पर सम्मानित किया। कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका, जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार चेयरमैन सरदार जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि गुनवीर गुरमत कैंप में नियमित भाग लेता है। पिछले कैंप में भाई लखी शाह वंजारा हॉल में उसने 14 बाणियां सुनाकर सबको प्रभावित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इतनी कम उम्र में गुरबाणी से जुड़ना गर्व की बात है। कमेटी ने बच्चे का हौसला बढ़ाने के लिए 51 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.