प्रयागराज, सितम्बर 19 -- प्रयागराज। लाला बिहारा बमरौली निवासी पांच वर्षीय कौटिल्य शाही ने अंग्रेजी में किताब लिखकर सबको चौंका दिया है। उसकी किताब 'कैप्टन ऑक्टोपस' का विमोचन शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र करेंगे। और शहर के प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेगी। खास बात यह है कि कौटिल्य ने अपनी मां श्यामली सिंह के सहयोग से महज छह माह में किताब पूरी की। श्लामली सिंह की जो पेशे से सरकारी स्कूल कि शिक्षिका हैं। कौटिल्य के पिता अतुल कुमार ने बताया कि एक अमेरिकी लेखक की किताब पढ़ने के दौरान उसमें लेखक द्वारा करीब 10 लाख किताबें बिकने का जिक्र था। इससे प्रेरित होकर कौटिल्य ने भी अपनी किताब लिखने की इच्छा जताई। उसने मां से कहा कि वह भी ऐसी किताब लिखेगा, जिसे लोग पढ़ेंगे। इसके बाद मां के सहयोग से उसने किता...