देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने पांच वर्षीय बच्चे का उन्नत पीओईएम तकनीक से सफल उपचार कर चिकित्सा जगत में नई उपलब्धि हासिल की है। बच्चा पिछले तीन वर्षों से अकालेशिया कार्डिया नामक दुर्लभ बीमारी के कारण निगलने में कठिनाई और लगातार उल्टी की समस्या से जूझ रहा था। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के हेड डॉ. सचिन देव मुंजाल के नेतृत्व में टीम ने बिना चीरा लगाए आधुनिक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिए बच्चे का सफल ऑपरेशन किया। अस्पताल का दावा है कि उत्तराखंड और यूपी में इतनी कम उम्र के बच्चे का इस तकनीक से यह पहला इलाज है। सफल उपचार के बाद बच्चा अब सामान्य रूप से भोजन कर पा रहा है। यह भी पढ़ें- आईएपी उत्तराखंड पेडिकॉन में देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार यह भी पढ़ें- उदासीनता: बस्ते के बोझ से कराह रहा स्कूली बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.