पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
वाराणसी, अगस्त 21 -- रामेश्वर, संवाद। जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई। लोगों ने आरोपी युवक को जमकर पीटा। सूचना पर राजातालाब एसीपी वीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मंडुवाडीह निवासी सुनील बिंद गांव में अपनी बुआ के यहां कुछ दिन से रुका था। गुरुवार सुबह पड़ोस की पांच साल की बच्ची को अकेले पाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर महिलाएं पहुंचीं तो आरोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई की। 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया। जंसा के इसी गांव में गुरुवार सुबह ही 12 साल की बालिका से छेड़खानी की घटना हुई। आरोप है कि एक युवक बालिका को अपने घर में खींचकर छेड़खानी कर रहा था। बालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.