शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- तिलहर (शाहजहांपुर): तिलहर कोतवाली क्षेत्र में शर्मनाक एक घटना सामने आई है। शुक्रवार देर शाम नगर क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। इस घिनौनी वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम जब बच्ची घर के पास मौजूद थी, तभी अधेड़ उम्र के आरोपी ने उसके साथ अमर्यादित हरकत की। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि हमें बच्ची से छेड़छाड़ की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...