दुर्ग, अप्रैल 11 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने पांच साल की बच्ची से रेप के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 35 साल के धनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुकवार दोपहर लगभग 12 बजे जब पीड़िता स्कूल से घर पहुंची तब वह पास की एक दुकान में चॉकलेट लेने चली गई। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला आरोपी धनेश्वर वहां मौजूद था। बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने से आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां उससे रेप किया। अधिकारियों ने बताया कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगभग दो घंटे के बाद ग्रामीणों को कुंए के करीब एक संदिग्ध बोरा हिलते हुए दि...