बिल्ल्होर, जुलाई 27 -- बिल्हौर,संवाददाता। शिवराजपुर पुलिस ने एक पांच साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही डरी-सहमी बच्ची की हालत में कुछ सुधार हुआ है। शिवराजपुर के एक गांव में रविवार दोपहर को एक पांच साल की बच्ची को पड़ोस का शोभित दालमोट खिलाने के बहाने बहलाकर ले गया था। शोभित ने बच्ची को कमरे में बंद करके हैवानियत की। बच्ची की मां जब शोभित के घर गई तो दरवाजा बंद मिला। कुछ देर बात बच्ची रोती हुई आई और अपनी मां को आपबीती बताते हुए बदहवास हो गई। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट समेत बीएनएस की चार धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। और बच्ची का मेडिकल कराया। एसओ शिवराजपुर अमित सिंह ने बताया कि आरोपित शोभित को सोमवार को कोर्...