बरेली, मई 21 -- पांच साल की बच्ची से गैंगरेप, दोनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार बरेली, मुख्य संवाददाता। बहेड़ी में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बहेड़ी कस्बे के मोहल्ले में अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। वहां पांच वर्षीय बच्ची खेल रही थी। सुबह करीब नौ बजे मोहल्ले में रहने वाले दो लड़के बच्ची की बहलाकर खेत में ले गए और गैंगरेप किया। बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। किसी तरह बच्ची घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी तो परिजन उसे लेकर थाना बहेड़ी पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए भेजकर उसके पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

दोनों आरोपी की उम्र...