पांच साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज
मेरठ, मई 10 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ रिश्तेदारी में आए युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। देर रात घर में सो रही बच्ची की आवाज सुनकर परिजन जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली मासूम रात के समय अपने परिवार के साथ सो रही थी। आरोप है कि इस दौरान रिश्तेदारी में आया युवक बच्ची के पास पहुंच गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। मासूम के शोर मचाने पर उसकी मां की आंख खुल गई। मां ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.