गाजीपुर, फरवरी 28 -- सैदपुर। क्षेत्र के भितरी के सियावां स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की इंटर की फिजिक्स परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर पकड़े गए पांच सॉल्वरों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया। बता दें कि आदर्श इंटर कॉलेज पर बनाए गए परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट उदय चंद राय और स्टेटिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र कन्नौजिया, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने परीक्षार्थियों की जांच करते हुए उनका बायोमेट्रिक का मिलान करना शुरू किया तो मुन्नाभाई मिले, जो दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। जिसके बाद खुद को पकड़ा गया देख प्रिंस प्रजापति के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई कॉपी वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस की गिरफ्त में मौजूद पांच सॉल्वरों को पुलिस थाने ...