पांच सालों में बढ़े 1.60 लाख मतदाता
बलिया, जून 10 -- बलिया, संवाददाता। जिले में पंचायत एवं निकायों की मतदाता सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गई है। इसमें पांच साल में एक लाख 60 हजार 373 मतदाता बढ गए हैं। निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के आंकड़ों में वर्ष 2021 में 25 लाख 36 हजार 827 मतदाता थे। इसके सापेक्ष 2026 में 26 लाख 97 हजार 200 मतदाता हो गए हैं। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान तीन लाख 15 हजार 973 मतदाताओं का नाम सूची से काट दिया गया तथा 39 हजार154 के नाम मे सुधार किया गया है। वही 4 लाख 76 हजार 346 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट में 29 लाख नए मतदाता, किस जिले कितने वोटर? सूची प्रकाशन के साथ ही पंचायत और निकाय चुनाव के मैदान में जोर-आजमाइश करने के इच्छुक नेताओं का गुणा-गणित बैठाने का दौर शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.