बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया। शहर के वार्ड नंबर 14 के निरीक्षण में पांच सफाईकर्मी गायब मिले। निरीक्षण करने वाले सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही गैरहाजिर कर्मचारियों और सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया है कि जांच में रामचंद्र, बैजयंती, विशाल के अलावे आउटसोर्सिंग पर तैनात मीरा एवं गोलू गायब मिले हैं। उनका कहना है कि सफाईकर्मी विशाल एक अप्रैल से ही बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहा है। यह भी पढ़ें- उप कृषि निदेशक कार्यालय का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.