बरेली, मई 22 -- नगर निगम में गुरुवार को मुख्य कर अधिकारी पीके द्विवेदी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने सीलिंग और टैक्स बिलिंग संबंधी प्रक्रियाओं पर आपत्ति जताई। लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया, जो सीलिंग और टैक्स वसूली की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करेगी। इस प्रस्ताव को नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में प्रस्तुत कर अनुमोदित कराया जाएगा। बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम हाउस टैक्स से जुड़े वर्ष 2014 से पहले के बकाया का पूरा डाटा उपलब्ध नहीं करा रहा है, जिससे करदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- चैंबर सदस्यों ने नगर आयुक्त से व्यापारिक और नागरिक समस्याओं पर की चर्चा व्यापारि...