लखीमपुरखीरी, जून 29 -- खीरी पुलिस और स्वाट टीम ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, 7100 रुपए की नकदी, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए चोरों ने इलाके में कई चोरी की घटनाओं को करना कबूल किया है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर खीरी व कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनव्वर, प्रमोद कुमार, रामनारायण, संजय और उत्तम के रूप में हुई है, जो जिले के धौरहरा, खीरी और ईसानगर थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। यह भी पढ़ें- चोरी व नकबजनी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 जोड़ी पायल,...