बहराइच, जनवरी 24 -- कैसरगंज। थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम दरोगा संजीत सिंह व पुलिस बल ने पिपरहा पुलिया के पास खड़ी एक पिकअप में सवार पांच शातिर चोर गिरफ्तार किए है। उनकी पहचान फखरपुर थाने के परशुरामपुर निवासी आमिल बेग उर्फ मोनू, खालिदपुर आमिर, सराय जगना निवासी बबलू, निवासी कैसरगंज थाने के बगहिया निवासी सतेन्द्र कुमार, बदरौली के लाला कोठार निवासी लवकुश के रूप में हुई। गिरफ्तार लोगों ने पिकअप में चोरी कर मवेशियों को लाद स्लाइटर हाउस में बिक्री किए जाने का जुर्म कबूला है। उनके पास से 27 हजार रूपये, स्लाइटर हाउस की रशीद बरामद की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.