हरदोई, मई 13 -- हरदोई, संवाददाता। अपराध नियंत्रण और समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार पिहानी थाना क्षेत्र के करीमनगर निवासी सलीम, जमील, कामिल और शकील तथा हरपालपुर थाना क्षेत्र के मोहेलनपुर निवासी बबलू को जनपद की सीमा से आगामी छह माह के लिए निष्कासित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इन आरोपियों पर मारपीट, बलवा और अन्य आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सलीम, जमील, कामिल और शकील के खिलाफ पिहानी थाने में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बबलू के खिलाफ हरपालपुर थाने में मारपीट, चोरी और ...