कटिहार, फरवरी 16 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाकर शराब के नशे में पांच शराबी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के टिकैली मोड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था है। इस दौरान शराब के नशे में धुत पांच लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.