पूर्णिया, अप्रैल 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जगैली चौक पर गश्ती के दौरान शक के आधार पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने पर रुपेश कुमार और मिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इमली चौक पर तीन लोगों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर दीपक कुमार, हरिराम यादव और जगन ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.