दरभंगा, अप्रैल 1 -- मनीगाछी। बाजितपुर थाने की पुलिस ने पांच शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के जतुका निवासी हीरा चौपाल एवं जलेश्वर चौपाल तथा जगदीशपुर निवासी शत्रुघ्न चौपाल, रंजन शर्मा उर्फ कपिल व ललन चौपाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी को ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर विधिवत गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तारकमतौल। जाले थाने में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त ढढ़िया-बेलवारा पंचायत के मिल्की गांव निवासी इन्द्रदेव कुमार यादव को जाले थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वह किशोरी अपहरण मामले में नामजद था।बाइक की हुई चोरीकमतौल। जाले नगर परिषद निवास...