लखीसराय, फरवरी 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 05 और 06 फरवरी को जिला खेल भवन के प्रांगण में रोजगार कैम्प-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नियोजनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आयोजन निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार पटना, उप निदेशक (नियोजन) भागलपुर प्रमंडल तथा सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। कैम्प में विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए प्रत्यक्ष चयन किया जाएगा। इस रोजगार कैम्प में सिस इंडिया लिमिटेड, एल आई सी ऑफ़ इंडिया, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्किल डेवलपमेंट, क्वेस कॉर्पोरेट लिमिटेड, इयदा तथा चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट . भाग ले रही हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.