पांच विषयों में प्री-पीएचडी शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए सिनॉप्सिस
बलरामपुर, सितम्बर 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2024-25 के शोधार्थियों के प्री-पीएचडी कोर्सवर्क के तहत शुक्रवार को पांच विषयों में सिनॉप्सिस प्रेजेंटेशन ऑनलाइन माध्यम से कराया गया। गूगल मीट के जरिए हुए प्रेजेंटेशन में भौतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, गणित, वाणिज्य और उर्दू विषय के शोधार्थियों ने अपने प्रस्तावित शोध कार्य विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किए। शोधार्थियों ने पीपीटी के माध्यम से शोध विषय की पृष्ठभूमि, शोध समस्या, उद्देश्य, साहित्य समीक्षा, शोध पद्धति और संभावित परिणामों की जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के बाद विशेषज्ञों ने शोधार्थियों से विषय से जुड़े सवाल किए और शोध प्रस्ताव को अधिक प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सुझाव दिए। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.