वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वसुधैव कुटुम्बकम की ओर से शब्दात्मिका सम्मान समारोह का आयोजन तीन जनवरी को अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के सहयोग से किया गया है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नागेश शांडिल्य ने बताया कि इस वर्ष पांच विशिष्ट लोगों को शब्दात्मिका सम्मान दिया जाएगा। इनमें गीतकार सूर्यप्रकाश मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार उषा पांडेय, गायक डॉ.विजय कपूर, रंगधर्मी डॉ.लियाकत अली 'जलज' एवं श्रीमद्भागवत कथा मर्मज्ञ प्रो. शैलेश कुमार तिवारी शामिल हैं। अपराह्न तीन बजे से होने वाले समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र की कृति पुष्पवाटिका शतक का विमोचन भी होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृतिसेवी पं. प्रमोद कुमार मिश्र होंगे। अध्यक्षता डॉ. हरेंद्र राय करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...