वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। काशी जेसीज चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जेसीआई काशी की ओर से रविवार को 'काशी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड-3' का आयोजन किया गया। मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान में आयोजित कार्यक्रम में समाज में विशिष्ट कार्य के लिए पांच महिलाओं का सम्मान किया गया। इनमें डॉ. अंकिता पटेल, शैली मेहरोत्रा, डॉ. सारिका श्रीवास्तव, सुमेधा पाठक और सोना कपूर रहीं। मुख्य अतिथि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान और अवसर देना ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है। सलाहकार अनिल के. जाजोदिया ने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला है। जेसीआई काशी की अध्यक्ष एकता खन्ना और ट्रस्ट के सचिव राजेश सोनी ने भी विचार रखे। आयोजन में टीवी कलाकार और शार्क टैंक उद्यमी शैल...