महोबा, फरवरी 12 -- महोबा, संवाददाता। जिले की स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान के लिए पांच विभूतियों को पुष्कल सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला सृजन को लेकर पुष्कल सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला गया। बुधवार को शहर के आल्हा चौक के पास स्थित अंबेडकर पार्क में जिला सृजन की 31 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने कहा कि जिला आंदोलन का नेतृत्व कर रहे स्व पुष्कल सिंह के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा जाना चाहिए।तत्कालीन विधायक अरिमर्दन सिंह के योगदान पर भी प्रकाश डाला गयाा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन देवीदीन यादव, पूर्व वैज्ञानिक डॉ रामसेवक चौरसिया और हरीओम बादल के द्वारा विचार व्यक्त किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.