पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थानों सहित पुलिस के विभिन्न पुलिस कार्यालयों के लिए दो मदों में खर्च की गई राशि का हिसाब पुलिस मुख्यालय ने मांगा है। इसके लिए राज्य के सभी आईजी एवं डीआईजी को रेंज अधीन विगत पांच वित्तीय वर्षों के दौरान खर्च की गई राशि का निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यालय को विभिन्न जिलों में परिवहन एवं उपस्कर मद में खरीददारी व्यव राशि में विसंगतियों की शिकायत मिली है। जिसके बाद मुख्यालय इस दिशा में अलर्ट है। मुख्यालय के निर्देश पर पूर्णिया के आईजी विवेकानंद ने रेंज के अधीन सभी लाइन डीएसपी एवं सार्जेंट को व्यय की गई राशि की विवरणी के साथ बुलाया है। यह भी पढ़ें- पांच वित्तीय वर्ष में खर्च की गई राशि का पुलिस मुख्यालय ने मांगा हिसाब जिन बिन्दुओं के साथ लाइन ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.