पांच वाहन सीज, 35 वाहनों पर चार लाख रुपये का जुर्माना
गाजीपुर, मई 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत 35 वाहनों का चालान किया गया, जबकि पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई शादियाबाद, सैदपुर और महराजगंज क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान की गई। अभियान में ओवरलोडिंग के मामले में पांच वाहनों का चालान किया गया, वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 20 चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 12 वाहनों को फिटनेस फेल पाए जाने पर नियमों के तहत दंडित किया गया और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
परिवहन विभाग की सख्ती परिवहन विभाग की इस सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने मौके पर ही नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.