महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले की पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। यातायात पुलिस व कोतवाली की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने एनएच 730 पर आईटीएम के पास संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। स्पीड रडार गन से वाहनों की रफ्तार को ट्रैक किया। इस दौरान ओवरस्पीड मिले पांच वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें से एक वाहन को सीज कर दिया गया।यातायात नियमों की जांच यातायात पुलिस प्रभारी अरूणेन्द्र प्रताप सिंह व कोतवाली की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी अरूण कुमार यादव की टीम एनएच 730 महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर आईटीएम के सामने स्पीड रडार गन से गुजरने वाले वाहनों की गति को ट्रैक किया। इस दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर फर्राटा भर रहे ...