पांच वाहनों का पुलिस ने काटा चालान
भदोही, मई 1 -- ऊंज। थाना क्षेत्र के वहिदा नगर मोड़ के पास शुक्रवार की शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें पांच वाहनों का चालान काटते ही नियमों का पाठ पढ़ाया गया। पुलिस टीम की सख्ती से बाइक-कार सवारों की बेचैनी बढ़ी रही। इस दौरान थानाध्यक्ष ऊंज अरविंद कुमार ने बताया कि लगन में वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में तेज गति से चलने वाले बाइक-कार सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो जा रहे हैं। देर रात्रि तक लोग शादी में जागने के बाद सुबह तेज गति से चलते हुए झपकी लगते ही गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना अत्यंत जरूरी है। वाहनों को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। बिना हेलमेट बाइक कदापि न चलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.