फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असोथर पुलिस और खनन व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई की। टीम ने गिट्टी, मोरंग और बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल पांच वाहनों का चालान किया और छह लाख से अधिक जुर्माना वसूला। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन पर आगे भी इसी तरह संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...