अंबेडकर नगर, मार्च 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर पालिका अकबरपुर की ओर से वार्डों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नुक्कड़ नाटक से चार बिन की आदत स्वच्छ भारत की ताकत का संदेश दिया। पालिका की ट्रेनिंग पार्टनर टीम मॉडर्न ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से शनिवार को नुक्कड़ नाटक के कलाकारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जागरूकता अभियान शहर के नगर के लोरपुर ताजन, सिझौली, नेहरूनगर, संघतिया और अमरौला वार्ड में चला। इस दौरान चार बिन की आदत-स्वच्छ भारत की ताकत का नारा बुलंद कर लोगों को कूड़े के पृथक करने का तरीका और फायदा बताया गगया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई और गीले कचरे से घर पर होम कंपोस्टिंग के जरिए जैविक खाद बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.