मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जलापूर्ति पाइपलाइन से जुड़ी समस्या के त्वरित समाधान को पांच वार्डों पर एक टास्क फोर्स बनेगी। निगम क्षेत्र के 49 वार्डों के लिए कुल 10 टीमें बनेंगी। हर टीम में दो पाइपलाइन खलासी के अलावा एक मिस्त्री शामिल होंगे, ताकि पाइपलाइन में लीकेज या अन्य गड़बड़ी समय पर दुरुस्त की जा सके। अगले 11 मई को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इसपर निर्णय होगा।इसके अलावा शहर के चार इलाकों में वेंडिंग जोन बनाने पर भी मंथन होगा। इनमें आमगोला पुल के नीचे, चंद्रलोक चौक के पुल के नीचे, पक्की सराय में सराय वाला स्थान और घिरनी पोखर इलाका शामिल हैं। ध्यानाकर्षण के तहत इन दोनों प्रस्तावों के साथ ही कुल 13 एजेंडों पर चर्चा होगी। इनमें शहर की सड़कों का वर्गीकरण भी शामिल है। बीते 17 वर्षों से सड़कों का वर्गीकरण नहीं हुआ है। आव...