पांच वारंटी पुलिस ने दबोचे
बागपत, अगस्त 21 -- दाहा। दोघट थाना पुलिस ने न्यायालय की अवहेलना करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पलड़ा गांव निवासी यामीन, खैरू, औरंगजेब, इंसाफ अली और निसार न्यायालय में चल रहे एक मामले में तारीख पर नहीं पहुंच रहे थे। जिनके न्यायालय से वारंट जारी हो चुके थे। पुलिस ने न्यायालय की अवहेलना करने के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.