मुंगेर, मई 18 -- सौरबाजार। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सौरबाजार थाना क्षेत्र के सौरबाजार निवासी मो नसरुद्दीन, मो इलियास एवं मो बेचन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की गम्हरिया पंचायत अंतर्गत इटहरा गांव निवासी मुकेश यादव और विमल पासवान को भी वारंट के आधार पर पकड़ा गया। सभी आरोपितों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...