बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच। थाना बौण्डी पुलिस टीम ने पांच वारंटियों को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। जयराम पुत्र गंगादीन, राम अचल पुत्र स्वामीदीन ,स्वामीदीन पुत्र रामनाथ , रिंकू पुत्र तीरथराम निवासी ग्राम नौशहरा , राजकुमार उर्फ फुन्नूलाल तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी ग्राम नौशहरा शामिल है। सभी को अलग अलग मामलों में पकड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...