प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- बाघराय थाना क्षेत्र के वंशियारा गांव निवासी दिलीप सिंह, भूपेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू, गुलाब सिंह, सुन्दर उर्फ राम सुन्दर सिंह, महेन्द्र सिंह, देशराज सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 में केस दर्ज हुआ था। घटना के बाद से सभी लोग फरार थे। मामले में न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। शुक्रवार को दरोगा अमित द्विवेदी, लालजी राम, ज्वाला प्रसाद, कीर्ति रमन पुलिस टीम के साथ आरोपितों को उनके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने सभी को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...