पांच वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग, शोहदे ने शक में ले ली किशोरी की जान
देवरिया, अप्रैल 6 -- रामपुर कारखाना, सैयद अतहर हुसैन। शक में शोहदे ने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही नौतन हथियागढ़ गांव में सनसनी मच गई। देर रात तक पुलिसकर्मी घटनास्थल का जायजा लेते रहे। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी आदित्य उर्फ शिवम सिंह की नौतन हथियागढ़ गांव में ननिहाल है। वह अक्सर आया जाया करता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान गांव की अंजली से हो गई। इंटर की पढ़ाई कर रही किशोरी को युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक को गांव का रिश्तेदार होने के चलते किशोरी उससे कुछ अधिक नहीं बोल पाती थी। इसी का फायदा उठाते हुए शिवम किशोरी को अपने जाल में पूरी तरह फंसा लिया। कुछ दिनों से महज शक के आधार पर वह किशोरी को बात-बात पर डांट फटकार लगाने लगा था। शनिवार की रात किशोरी अपने भाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.