पांच वर्ष में 550 बिसरा सुरक्षित, अधिकांश की नहीं आई रिपोर्ट
देवरिया, जून 24 -- देवरिया, संजय यादव। जिले में औसतन हर दिन तीन पोस्टमार्टम होते हैं, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट न होने की दशा में बिसरा सुरक्षित किए जाते हैं। पांच वर्ष के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 550 लोगों के मौत का कारण स्पष्ट न होने की दशा में बिसरा सुरक्षित किया गया, इसमें से अधिकांश मामलों में बिसरा रिपोर्ट न आने से उस घटना पर पड़ा पर्दा नहीं उठ पाया। कुछ मामलों में खुद ही पुलिस दिलचस्पी नहीं दिखाई।जिले में आए दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो रही है। कई गंभीर मामलों में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। जिसके चलते चिकित्सक को बिसरा सुरक्षित करना पड़ता है और उसे संबंधित थाने को जांच के लिए दे दिया जाता है। गंभीर प्रकरणों में तो बिसरा जांच में पुलिस भी दिलचस्पी दिखाती है, लेकिन जो मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.