पांच वर्ष बाद भी मुआवजा न मिलने पर दुकानदार का तहसील परिसर में धरना
शामली, मई 30 -- शामली। थानाभवन कस्बे के मैन बाजार स्थित एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के मामले में पीड़ित दुकानदार ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धूप में बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान युवक ने विद्युत विभाग पर पांच वर्षो में कोई जांच न कराने और मुुआवजा न देने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव हरड़फतेहपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी सोनू रेडीमेड गारमेंट नामक दुकान मैन बाजार स्थित मलिक मार्केट, थानाभवन में है। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 जनवरी 2021 को दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया और उन्हें लगभग साढ़े तीन से चार लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय उन्होंने संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.