सिमडेगा, अप्रैल 7 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। सीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को सेविकाओं को कई जानकारियां दी गई। पर्यवेक्षिका शोभारानी ने सभी सेविकाओं को पांच वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विदाई समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही सभी अनाथ बच्चों का डाटा बनाने और सिकल सेल से ग्रसित लाभुकों की सूची बनाकर जमा करने का निर्देश दिया। सभी मातृत्व लाभुकों का डीबीटी सुनिश्चित कराने को कहा। मौके पर पर्यवेक्षिका जसिंता लकड़ा, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...