श्रावस्ती, जून 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के दो लाख 98 हजार बच्चों को पोलिया ड्राप देने का अभियान शुरू कर दिया गया है। रविवार से सभी सीएचसी पीएचसी से इस अभियान की शुरुआत की गई। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने भिनगा व विधायक राम फेरन पाण्डेय ने इकौना से बच्चों को पोलिया ड्राप पिला कर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के दौरान जिले के शून्य से पांच साल के दो लाख 98 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सीएचसी भिनगा पहुंची डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने स्वयं अपनी नन्ही बच्ची को पोलियो ड्रॉप पिलाकर व फीता काटकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- सहरसा: चार लाख से अधिक बच्चे पिएंगे पोलियो दवा इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के 2.98 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर सुरक्षा कवच देने का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किय...