कटिहार, जून 13 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर आशा कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आई आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार,डॉ आरपी मंडल, बीसीएम शंभु कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान आशा कर्मियों को बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करना है। किसी भी बच्चे को छूटने नहीं देना है। घर-घर भ्रमण कर बच्चों की पहचान करने तथा अभिभावकों को अभियान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- पोलियो महाअभियान: सुदूर इलाकों पर रखी जाएग...