समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- सिंघिया। पांच वर्षो से फरार चल रहा वारी गांव के फनीश झा क़ो सिंघिया पुलिस टीम ने शुक्रवार की दोपहर पटना सचिवालय थाना पुलिस की मदद से पटना से गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई सुभाष यादव ने दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास, एससीएसटी एक्ट मामले समेत चार आपराधिक मामला में ये नामजद था। जिसमे इसके घर की कुर्की जप्ती भी हो चुकी थी। विगत पांच वर्षो से पुलिस क़ो चकमा देकर पटना में एक झोपड़ी में छिपा हुआ था। जिसे मोबाइल लोकेसन तथा गुप्त सूचना पर पटना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर सिंघिया लाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बांका: फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.