प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- रानीगंज तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ विकास खंड अंतर्गत सरायसेतराय गांव की विश्वकर्मा बस्ती का हैंडपम्प पिछले पांच वर्षों से खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंप के रिबोर के लिए कई बार ग्राम विकास अधिकारी से शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिनों पूर्व खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ संजय नारायण झा ने भी सेक्रेटरी को हैंडपंप रिबोर कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद समस्या जस की तस है। भीषण गर्मी और तपती दोपहर में ग्रामीणों को करीब 500 मीटर दूर जाकर पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल संकट दूर करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...