पांच वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार
पलामू, मई 22 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के मनातू थाना की पुलिस ने 5 वर्षो से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय अखिलेश सिंह के रूप में किया गया है। वह गढ़वा जिले के डंडई थाना के रारो गांव के भोलाडामर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2021 को पंजीकृत मनातू थाना कांड संख्या 10/2021 का अखिलेश सिंह प्राथमिकी अभियुक्त है। उसके विरुद्ध मारपीट, हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, आर्म्स एक्ट तथा यूएपी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। वह पिछले लगभग पांच वर्षों से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.