मुजफ्फरपुर, जून 23 -- साहेबगंज। पहाड़पुर निवासी धीरज कुमार के घर पर मंगलवार को पारू पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है। आरोपित पांच वर्षों से फरार है। आईओ दारोगा आलोक कुमार यादव ने स्थानीय दारोगा प्रभु मांझी के सहयोग से आरोपित के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। आईओ ने बताया कि पारू थाने के चिकटाहा गांव के बेलगरी टोला के सामने बाइक सवार तीन लोगों ने आनंदपुर खरौनी निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता के पुत्र दीपक कुमार को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया था। मामले में पहाड़पुर आह्लाद निवासी संतोष सिंह तथा डुमरी परमानंदपुर निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार, न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...