पांच वर्षों से झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो बार गर्भपात कराया
गोरखपुर, जून 27 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक पांच वर्षों से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती का दो बार गर्भपात भी कराया गया। आरोपित युवक शादी शुदा होने के साथ कई बच्चों का पिता भी है। आरोपी युवती से न तो शादी कर रहा और ना ही कहीं शादी होने दे रहा। इससे तंग आकर युवती की मां ने पुलिस से गुहार लगाई है। गुलरिहा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती की मां का आरोप है कि महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी विकास निषाद उसकी बेटी को पांच साल पहले से शादी का झांसा देकर घर आता जाता रहा। चोरी छुपे बेटी को फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान बेटी दो बार गर्भवती भी हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.